डेली करंट अफेयर्स 14/06/2019

डेली करंट अफेयर्स

रिजर्व बैंक ने एनईएफटी और आरटीजीएस का उपयोग कर लेनदेन के लिए सभी शुल्क माफ कर दिए हैं।

Photo courtsy: Internet



भारत ने ओडिशा तट के पास एक बेस से स्वदेश में विकसित हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर व्हीकल(एचएसटीडीवी) का पहला सफल परीक्षण किया।

ऑस्ट्रेलिया का शोध संस्थान इंस्टीट्यूट फोर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार, भारत इस साल पांच स्थान फिसल कर 163 देशों की सूची में 141वें स्थान पर आ गया। आइसलैंड इस सूची में शीर्ष स्थान पर है।

भारतीय मूल के जाने माने लेखक एवं पूर्व शिक्षाविद् अहमद इस्सोप का दक्षिण अफ्रीका में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

संयुक्तराष्ट्र व्यापार एवं विकास संगठन (अंकटाड) द्वारा जारी वैश्विक निवेश रिपोर्ट 2019 के अनुसार, भारत 2017-18 के दौरान एफडीआई आकर्षित करने वाले शीर्ष 20 देशों में शामिल रहा। वर्ष 2018 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) छह प्रतिशत बढ़कर 42 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


इतालवी भाषा विशेषज्ञ प्रतिष्ठा सिंह को इटली ने नाइटहुड सम्मान प्रदान किया है। यह सम्मान भारत-इतालवी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक और राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री शिवनारायण मीणा का निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।


अमिताव घोष को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया है।


देश में दूसरे और तीसरे श्रेणी के शहरों में कम लागत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए भुगतान समाधान प्रदाता पेजविफ ने मास्टकार्ड के साथ रणनीतिक गठजोड़ किया है।


16 वें एशिया मीडिया सम्मेलन की शुरुआत कंबोडिया के सिएम रीप में हुई।


उडुपी जिले के कुंडापुरा तालुक में अमासेबेलु, कर्नाटक का पहला सौर ऊर्जा संचालित ग्राम पंचायत बन गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ